बड़कोट महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन, कविता-पाठ व कहानी-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन

0
IMG-20260425-WA0012.jpg

बड़कोट। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट के हिंदी विभाग द्वारा शनिवार को विभागीय परिषद का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर को साहित्यिक गरिमा प्रदान करते हुए कविता-पाठ एवं कहानी-वाचन प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बी.ए. के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों—अंशिका, रज़िया, निकिता, सौम्या, सचिन (द्वितीय सेमेस्टर), अनुसूया, सोनी, दीपेंद्र रावत, सुजल शाह (षष्ठम सेमेस्टर) तथा कंचन, आईषा, मिलन (चतुर्थ सेमेस्टर) सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों में भाषा की सरलता, भावों की गहराई और अभिव्यक्ति की परिपक्वता का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला।

हिंदी विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रत्येक सेमेस्टर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान हिंदी विभाग के प्राध्यापक डी.पी. गैरोला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा, साहित्य तथा कविता और कहानी की समकालीन प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साहित्यिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के ज्ञान-विस्तार के साथ-साथ उनकी सृजनात्मक चेतना को विकसित करती हैं और अभिव्यक्ति के नए आयाम खोलती हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share