उत्तराखंड के इस जिले में एक घंटे में दो बार आया भूकंप

0
Screenshot_2026-04-11-09-44-54-57_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

पौड़ी : उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में हलचल मच गई। हालांकि दोनों ही झटकों की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

पहला भूकंप सुबह 05:02 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। इसका केंद्र 30.007 अक्षांश और 78.751 देशांतर पर, करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसके बाद दूसरा झटका सुबह 06:29 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र 30.029 अक्षांश और 78.785 देशांतर पर, लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।

दोनों भूकंपों का असर आसपास के कई इलाकों में महसूस किया गया। झटकों का केंद्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र से करीब 180 किलोमीटर पूर्व, शिमला से लगभग 195 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, चंडीगढ़ से करीब 205-207 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, नोएडा से 210-214 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और नई दिल्ली से लगभग 215-219 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share