CM धामी ने खट्टर से की मुलाकात, मेरठ से हरिद्वार ऋषिकेश तक मेट्रो की मांग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, मेरठ से हरिद्वार ऋषिकेश तक मेट्रो का किया अनुरोध..

Uttarakhand Development Boost: Metro Expansion Kumbh 2027 Infra Plan Discussed Haridwar Rishikesh Metro News:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ क्षेत्र में बिजली लाइनें भूमिगत करने के साथ ऑटोमेटिक सिस्टम विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से 750 करोड रुपए की मांग की है। इतना ही नहीं बल्कि आरआरटीएस और मेट्रो परियोजना को मेरठ से हरिद्वार व ऋषिकेश तक विस्तारित करने का अनुरोध किया है जिसके लिए उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की।

बता दें बीते शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर राज्य से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को मंजूर करने का अनुरोध किया। धामी ने कहा कि कुंभ 2027 के लिए क्षेत्र में बिजली लाइन भूमिगत करनी है जिसके लिए पावर सप्लाई सिस्टम ऑटोमेटिक होना है। मुख्यमंत्री के आग्रह पर इसके लिए पहले चरण में 325 करोड़ व दूसरे चरण में 425 करोड रुपए का बजट मंजूर करने की बात कही गई है।
हरिद्वार ऋषिकेश तक मेट्रो (Haridwar Rishikesh metro news update)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा घाट की सुंदरता आवास सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अवसंरचना के विकास को केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए अहम प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
#Haridwar Rishikesh metro
