धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया…

0
img-20260329-wa0034200689696619456375-1536x1152

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)

National 24×7 digital live tv news channel

www.national24x7.com

Crime and political senior journalist

News channel WhatsApp no. 9897404750

https://www.facebook.com/national24x7offical

National 24×7 न्यूज़ चैनल को like, subscribe ,share और follow फॉलो करें

धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

हरिद्वार। हरिद्वार प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी को फिर से अध्यक्ष चुना गया और सूर्यकांत बेलवाल महामंत्री चुने गए। रविवार को प्रेस क्लब सभागार में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की अगुआई वाले एलायंस की बड़ी जीत हुई। धर्मेंद्र चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी अश्वनी अरोड़ा को 50 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत दर्ज की जबकि महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल ने हिमांशु द्विवेदी को 52 वोटों से शिकस्त दी। धर्मेंद्र चौधरी को कुल मिलाकर 84 वोट प्राप्त हुए जबकि सहयोगी यूनियन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के सूर्यकांत बेलवाल को चुनाव में 86 वोट मिले। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्यों में संजीव शर्मा, डॉक्टर शिवा अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, शैलेंद्र सिंह, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्या, बालकृष्ण शास्त्री, तनवीर अली, केके पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, ललितेंद्र नाथ, जोगेंद्र सिंह मावी, रोहित सिखोला, विकास चौहान, देवेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, नरेश दीवान शैली, आफताब खान, शिव प्रकाश शिव और महताब आलम ने जीत दर्ज की।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ मनोज सोही और सहायक चुनाव अधिकारी लव शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। जीत दर्ज करने के बाद सभी साथी पत्रकारों ने अध्यक्ष और महामंत्री समेत जीत दर्ज करने वाले सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

शुभकामनाएं देने वाले में डॉ शिव शंकर जायसवाल, आदर्श त्यागी, सुनील दत्त पांडे, रामचंद्र कन्नौजिया, बृजेंद्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, दीपक नौटियाल, राजेश शर्मा, राहुल वर्मा, सुनील पाल, विक्रम सिद्धू, त्रिलोक चंद भट्ट, राजकुमार, सुमित यशकल्याण, पार्षद भूपेंद्र कुमार, व्यापारी नेता डॉ. विशाल गर्ग, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस नेता मनोज सैनी, कांग्रेस नेता सोम त्यागी, विकास चंद्रा, श्रवण झा, गुरप्रीत कालरा, प्रतिभा वर्मा, मुकेश वर्मा, सुभाष कपिल, राव रियासत पुंडीर, राधेश्याम विद्याकुल, नवीन चौहान, मनोज रावत, स्वरूप पुरी, एम.एस. नवाज, आशीष मिश्रा, पुलकित शुक्ला, सुमित यशकल्याण, राजकुमार पाल और सोनू शामिल रहे।

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share