असामाजिक तत्व यूनियन की गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए चालक एवं मालिकों के साथ मारपीट और डराने धमकाने का कर रहे हैं काम: धर्मेंद्र कश्यप

0
IMG_20260118_204416-1153x1536

 

 

टैक्सी मैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने लगाए धमकाने और यूनियन पर कब्जे के आरोप…

हरिद्वार,  ओम टैक्सी मैक्सी चंडी देवी पुल यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व यूनियन की गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए चालक मालिकों के साथ मारपीट और डराने धमकाने का काम कर रहे हैं।

खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। धर्मेन्द्र कश्यप ने  नवीन तेश्वर नामक व्यक्ति पर भी पैसों की डिमांड और चालको मालिकों को धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस से भी शिकायत कर के उचित कार्रवाई करने की मांग की गयी है। आरोप लगाया कि यूनियन को फर्जी तरीके से कब्जाने का प्रयास किया जा रहा हे। उन्होंने नवीन तेश्वर पर दर्ज मुकद्मों की जांच कराने की मांग भी की। प्रैसवार्ता में मोनू वाल्मीकि, भारत पंजवानी, सर्वेश राय, दिलशाद अंसारी, विशाल कुमार, अरविंद प्रधान, बबलू आदि भी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share