केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश; पांच की मौत

0
Kedarnath-Yatra-by-Helicopter.jpg

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल पांच लोग सवार थे। पांचों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है।गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण नारायण के बीच यह हादसा हुआ है. हेलिकॉप्टर के क्रैश होने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। बता दें कि इस बार के चारधाम यात्रा के दौरान अलग-अलग धामों पर कई बार हेलिकॉप्टर क्रैश हुए हैं।

साथ ही कई बार हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हाल ही में बीच सड़क पर हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी। वहीं चारधाम यात्रा की शुरुआत में भी एक बार हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इन्हीं हादसों को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर के फेरे घटाए गए।रोजाना हेलिकॉप्टर के 60 फेरे कम किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक औसतन हेलिकॉप्टर रोजाना 200 से 250 फेरे लगाते हैं।

लगातार हादसों के बाद डीजीसीए ने यह फैसला लिया था। केदारनाथ रूट पर डीजीसीए ने कड़े नियम लागू किए हैं। इस नए आदेश के मुताबिक गुप्तकाशी से एक घंटे में 2 बार हेलिकॉप्टर उड़ेंगे. 8 घंटे में कुल 16 बार हेलिकॉप्टर उड़ पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share