भगवानपुर: वार्ड नंबर 2 से सभासद प्रत्याशी इम्तियाजी के पक्ष में एडवोकेट शहजाद अली और इसरार प्रधान ने प्रचार में झोंकी ताकत, विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मांगी वोट

0
IMG-20250120-WA0001.jpg

 

भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर के वार्ड नंबर 2 से सभासद प्रत्याशी इम्तियाजी के पक्ष में इसरार प्रधान और एडवोकेट शहजाद अली ने प्रचार में ताकत झोंकी है।
सोमवार को उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर चुनाव चिन्ह कांच के गिलास पर मोहर लगाने की अपील की। इस दौरान एडवोकेट शहजाद अली ने कहा कि वार्ड में हर वर्ग का उन्हें साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में सभी को साथ लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे। कहा कि गरीब लोगों के शौचालय और मकानों को बनवाने का कार्य किया जाएगा। जनता की उम्मीदों पर वह खरा उतरेंगे। कहा कि वार्ड का विकास मेरा लक्ष्य है। वार्ड का संपूर्ण विकास कराया जाएगा। वार्ड के सभी इलाकों की स्थिति काफी करीब से देखा है। यहां पर विकास नदारद है।वार्ड में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share