भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल को प्रजापति समाज ने लड्डुओं से तोलकर दिया समर्थन, कहा-भाजपा की होगी सबसे बड़ी जीत, रचित अग्रवाल बनाएंगे भगवानपुर नगर पंचायत को प्रदेश की नंबर वन नगर पंचायत

0
FB_IMG_1736982717820.jpg

 

भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल को प्रजापति समाज ने लड्डुओं से तोलकर समर्थन दिया। इस दौरान प्रजापति समाज के लोगों ने एकजुट होकर भाजपा को जीताने के लिए प्रत्याशी को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि भगवानपुर नगर पंचायत में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।
बुधवार को प्रजापति समाज के युवा नेता नीशू प्रजापति के नेतृत्व में वार्ड नंबर 6 में कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल को समर्थन दिया गया। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्ग एवं युवा बढ़चढ़कर शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी वह चुनाव में वायदे कर रहे है उन सभी को चुनाव जीतने के बाद पूरा कराया जाएगा। भगवानपुर नगर पंचायत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए जो भी प्रयास होंगे वह किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा के दिग्गज नेता सुबोध राकेश, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल, देवेंद्र अग्रवाल, मास्टर सत्यपाल, डॉ राजेश सैनी, जयपाल प्रजापति, हरपाल प्रजापति, वेदपाल प्रजापति, सुरेंद्र वर्मा, अर्जन प्रजापति, ऋषिपाल, कांशीराम प्रजापति, पृथ्वी प्रजापति, राजेश प्रजापति, बृजेश प्रजापति, शेर सिंह, राज कुमार प्रजापति, सुमित, सुशील मूंसी, सोनी प्रजापति, राजू प्रजापति, नीटू प्रजापति, संदीप प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, भूरा प्रजापति, दिनेश प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, सुनील, सुमित प्रजापति, विनय प्रजापति, विशाल प्रजापति, वंश प्रजापति, अंकुर प्रजापति, हिमांशु प्रजापति, राधे प्रजापति, मेघराज कश्यप, तेजपाल कश्यप, धर्मपाल, सोरन, मांगेराम, गोगी, मनोज, जोनी, प्रवीण, अरविंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share