भगवानपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रचित अग्रवाल ने की दावेदारी, जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन, कहा-पार्टी ने दिया अवसर तो होगी भारतीय जनता पार्टी की भव्य जीत

0
FB_IMG_1734596342391.jpg

भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रचित अग्रवाल ने दावेदारी की है। बृहस्पतिवार को रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु और अरविंद गौतम को आवेदन सौंपा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने उन्हें अवसर दिया तो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भव्य जीत होगी। उन्होंने कहा कि भगवानपुर नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाएं जाने का कार्य किया जाएगा। स्वच्छता में प्रदेश में नगर पंचायत को नंबर वन नंबर नगर पंचायत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास से सभी को साथ लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन के साथ जनता एक और इंजन लगाने का मन बना चूंकि है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो पात्र लोग है उनके आवास बिना भेदभाव से बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share