Property in Haridwar: एचआरडीए ने भूपतवाला में अवैध निर्माण को किया सील, मचा हड़कंप

0
FB_IMG_1733618835771.jpg

हरिद्वार । हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के निर्देशन में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने भूपतवाला में एक अवैध निर्माण को सील किया।

जानकारी के अनुसार प्राधिकरण की टीम ने सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के निर्दशों के क्रम में भूपतवाला क्षेत्र में कमल बंसल एवं अमित गर्ग द्वारा प्लाट नंबर 22 जी0डी0 पुरम कॉलोनी में कराये जा रहे निर्माण को सील किया।

बताया जा रहा है कि इस प्लॉट पर अवैध रूप से होटल का निर्माण किया जा रहा था। निर्माणकर्ता को पूर्व भी हिदायत दी गई थी लेकिन लगातार हिदायतों के बावजूद मौके पर अवैध निर्माण चल रहा था। अवैध निर्माणकर्ता को हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार से सील को क्षतिग्रस्त करने की दशा में कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share