भाजपा हरिद्वार विधानसभा का दीपावली मिलन कार्यक्रम 27 अक्टूबर को, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे मुख्य अतिथि

0
FB_IMG_1729667380291.jpg

हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार की एक बैठक अनुराग पैलेस में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार का दीपावली मिलन कार्यक्रम आगामी 27 अक्टूबर दिन रविवार को ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज मैदान में निकट ऋषिकुल कॉलेज ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे रखा गया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि दीपावली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार लोकसभा के सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहेंगे और कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के नगर विधायक मदन कौशिक का संबोधन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा की दीपावली मिलन कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किए गए हैं जिनका प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रतीक है जिसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष इस दीपावली मिलन कार्यक्रम को हरिद्वार विधानसभा में मनाती है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है और दीपावली ऐसा त्यौहार है जिसकी भारतवासी वर्ष पर प्रतीक्षा करते हैं और यही कारण है कि 5 दिन तक चलने वाले इस त्यौहार की सभी लोगों को प्रतीक्षा रहती है। आज की तैयारी बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह विश्व तरुण नैय्यर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी अनिरुद्ध भाटी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी पार्षद विद्युत शर्मा मंडल महामंत्री आकाश चौहान अनिरुद्ध भाटी पार्षद निशा नौडियाल पिंकी चौधरी राधे किशन शर्मा राधे कृष्णा शर्मा ललित रावत प्रशांत सैन्य विवेक उनियाल सुनीता शर्मा अनिल वशिष्ठ सचिन अग्रवाल निशा पुंडीर नेपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share