प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और संकल्प शक्ति के कारण उत्तराखंड विकास के नए शिखर छू रहा: रचित अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर हवन यज्ञ कर प्रसाद वितरण किया

0
IMG-20240917-WA0075.jpg

भगवानपुर । मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा नेता रचित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया । इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ करके पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण किया । इस मौके पर भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और संकल्प शक्ति के कारण उत्तराखंड विकास के नए शिखर छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अत्यधिक उंचाईयां प्राप्त की हैं, उनके नेतृत्व में हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में अपना स्थान बना पाएगा। इस मौके पर मोहित यादव, अनिमेष गालव सानिध्य कौशिक, हिमांशू शर्मा आराध्या कौशिक, सूरज मिश्रा, चन्दन मिश्रा, कृष्णा अग्रवाल, धनन्जय सिंघल, सौर्य अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share