भाजपा नेता विवेक चौहान ने सिडकुल की सड़कों को ठीक करने की मांग की, कहा-बहुत खराब स्थिति में है सिडकुल की सड़क

0
FB_IMG_1725453354692.jpg

बहादराबाद । भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विवेक चौहान ने सीएम हेल्पलाइन, सिडकुल महाप्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक से सिडकुल की आंतरिक सड़कों को ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिडकुल की सड़क बहुत खराब स्थिति में है। पूरे सिडकुल की सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल से बात की तो उनका कहना है कि हमारे पास पर्याप्त धन नहीं है। उन्होंने इस बारे में उच्च अधिकारियों को बताने की बात कही है। खराब सड़कों के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सिडकुल सभी औधोगिक इकाइयों से सालाना फीस के साथ साथ अन्य तरह के शुल्क भी लिए जाते हैं। तब भी वह अपने यहां स्थापित उद्योगों को न तो बेहतर सड़क दे पा रहा है और न ही अन्य तरह की सुविधा दे पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share