सदस्यता अभियान का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं का: रचित अग्रवाल, भगवानपुर के बूथ संख्या 58 पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

0
FB_IMG_1725098876743.jpg

सदस्यता अभियान का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं का: रचित अग्रवाल, भगवानपुर के बूथ संख्या 58 पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

भगवानपुर । भाजपा दो सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। बूथ संख्या 58 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बूथ कार्यशाला में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर जोर दिया गया है। सदस्यता अभियान के नगर मंडल सह संयोजक रचित अग्रवाल ने कहा कि मंडल टोली आपसी समन्वय बनाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे। सदस्यता अभियान का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं का है, पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, मंडल आईटी प्रभारी मोहित यादव, हिमांशु शर्मा, अज्जू गुप्ता, धनंजय सिंघल, शुभम पंडित, नरेन्द्र सैनी, अमित सैनी, शशांक वर्मा आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share