रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में नगर मंडल भगवानपुर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने कहा-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य निकली तिरंगा बाइक रैली

0
IMG-20240813-WA0020.jpg

 

भगवानपुर । रुड़की में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली में भगवानपुर नगर मंडल से सैकड़ों कार्यकर्त्ता पहुंचे। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, नगर मंडल प्रभारी मधुप त्यागी, नगर मंडल हर घर तिरंगा यात्रा प्रभारी अनिल चौधरी और नगर मंडल संयोजक वैभव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व किया। कार्यक्रम भव्य और दिव्य रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के साथ हम एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत विश्व में अपनी पहचान बना रहा है, भारत को दुनिया का नम्बर वन देश बनाने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश नंबर वन बनेगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर आजादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share