उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान के साक्षात्कार 29 और 30 अगस्त को, दो सत्रों में होंगे आयोजित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार

0
उत्तराखंड-लोक-सेवा-आयोग.webp.webp

हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय चयन-2021 के अंतर्गत योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 29 और 30 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दो सत्रों में आयोजित होंगे। 29 अगस्त को प्रथम सत्र में 9:00 बजे से 15 अभ्यर्थियों और द्वितीय सत्र में 12:30 बजे से 15 अभ्यर्थियों के ही साक्षात्कार लिए जाएंगे। वहीं 30 अगस्त को प्रथम सत्र में 10 अभ्यर्थियों और द्वितीय सत्र में 8 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share