हर वर्ग को ध्यान में रख कर कार्य कर रही भाजपा सरकार: श्रीमती विनोद उनियाल, भगवानपुर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल के घर पहुंची राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष(राज्यमंत्री), हुआ जोरदार स्वागत

0
IMG-20240806-WA00641.jpg

भगवानपुर । मंगलवार को भगवानपुर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल के आवास पर राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्रीमती विनोद उनियाल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने के जागरुक करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, सुशील त्यागी, नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गोयल, भाजपा नेता सुबोध राकेश, पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सैनी, सन्नी प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share