गंगा को निर्मल रखने की अपील करते हुए शांतिकुंज के कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा, वैदिक पूजन के बाद शेफाली पण्ड्या ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
IMG-20240803-WA0034.jpg

हरिद्वार । शनिवार को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के कार्यकताओं ने हरीतिमा संवर्धन व बाइक कांवड शोभायात्रा निकाली। शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी के मार्गदर्शन में वैदिक पूजन के पश्चात वरिष्ठ प्रतिनिधियों के संग शेफाली पण्ड्या ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शांतिकुंज के गेट नंबर दो से शुरू हुई शोभायात्रा भारतमाता मंदिर, पावन धाम चौराहा होते हुए शंकराचार्य चौक पहुंची। जहां से देवपुरा चौक, प्रेस क्लब, रेलवे स्टेशन, ललतारौ पुल, दूधाधारी चौक, भूपतवाला होते हुए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव परिसर पहुंची।

इस दौरान कई स्थानों पर अनेक आश्रमों व आम लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जहां देसंविवि की बहिनों ने शोभायात्रा में शामिल हरीतिमा कांवड रथ का पूजन किया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद सभी ने प्रज्ञेश्वर महादेव में सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से सामूहिक जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान शांतिकुंज कार्यकर्ताओं ने गंगा को निर्मल रखने, स्वच्छ-सुंदर हरिद्वार, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण, प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का आवाहन किया। यात्रा में तीन वर्षीय बालिका पयस्विनी साहू व मनुश्री बन्नाईत से लेकर 85 वर्ष आयु तक के शांतिकुंज, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के अंतेवासी कार्यकर्त्ता एवं विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में आये साधकों सहित पांच सौ कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा का समापन गायत्री तीर्थ शांतिकुंज स्थित ऋषियुग्म की पावन समाधि के पास विशेष संगोष्ठी से हुआ। इस दौरान लोगों को गंगा को निर्मल बनाने व पर्यावरण संरक्षण हेतु एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया गया। अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा.प्रणव पण्ड्या ने कहा कि गायत्री साधकों ने अनुशासित ढंग से शांति के साथ अपनी यात्रा पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share