धर्मनगरी में हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर भागम-भाग रही डाक कांवड़, वापस लौट रहे कांवड़ियों के कारण हाईवे जाम

0
IMG-20240801-WA0036.jpg

हरिद्वार । धर्मनगरी में गुरुवार को हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर डाक कांवड़ की भागम-भाग रही। अब वापस लौट रहे कांवड़ियों के कारण हाईवे जाम हो गया। पंतद्वीप से लेकर चंडी चौक तक का एक ओर का हाईवे कांवड़ वाहनों से पैक रहा। शहर के अंदर बाइकों के घुसने के कारण खड़खड़ी, भीमगोड़ा में जाम लगा रहा। कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। गुरुवार को अधिकतर डाक कांवड़ और बाइक सवार कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने राज्यों को निकले। हाईवे पर बड़ी-बड़ी डाक कांवड़ और बाइक सवार कांवड़ियों की अधिक संख्या के चलते जाम लगा। मध्य हरिद्वार की ओर उत्तरी हरिद्वार जाने वाले हाईवे पर वाहन तो रहे, लेकिन जाम की स्थिति नहीं बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share