एमएसपी पूरे देश के किसानों का प्रमुख मुद्दा, चिंतन शिविर में एमएसपी को लेकर की जाएगी चर्चा: संजय चौधरी, भाकियू टिकैत का चिंतन शिविर 16 से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा

0
IMG-20240613-WA0015-1024x477-1.jpg

हरिद्वार । भारतीय किसान यूनियन टिकैत का चिंतन शिविर 16 से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा। प्रेसक्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान भाकियू टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि लालजीवाला स्थित लालकोठी में आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर में देश के तमाम राज्यों के किसान भाग लेंगे। संजय चौधरी ने बताया कि भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत और राकेश टिकैत भी तीन दिन किसानों के बीच मौजूद रहेंगे। इस दौरान चार बैठक आयोजित की जाएंगी। जिसमें केंद्र व राज्य सरकारों की कृषि व किसान नीतियों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। एमएसपी पूरे देश के किसानों का प्रमुख मुद्दा हैं। चिंतन शिविर में एमएसपी को लेकर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। पत्रकारवार्ता के दौरान मंडल महामंत्री अरविंद राठी, राजेंद्र राठी, राहुल चौधरी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share