कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को एक गोवंश को क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए गिरफ्तार किया, पशुक्रूरता में मुकदमा दर्ज

0
मुकदमा-दर्ज.jpg

कलियर । पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को एक गोवंश को क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पशुक्रूरता में मुकदमा दर्ज किया गया। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोग एक गोवंश को क्रूरता पूर्वक मारते खिंचते हुए ले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हबीबपुर नवादा से मसाई की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गोवंश को ले जा रहे दोनों लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विशाल और देशराज निवासी हबीबपुर निवादा बताया। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share