यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बिगड़ी बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत, पुलिस बनी देवदूत, यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की

उत्तरकाशी । जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल वैकल्पिक मार्ग के बीचोंबीच गुजरात के एक 66 बर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान पुलिस के जवान देवदूत बनकर उतरे। पुलिस ने मजदूरों की मदद तीन किमी के पैदल रास्ते को 20 मिनट में पार कर बुजुर्ग को पालकी से जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकीचट्टी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। गुजरात के 45 सदस्यों का ग्रुप चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री पैदल से यमुनोत्री धाम जा रहे थे। इनमें से एक बुजुर्ग श्रद्धालु की भंडेलीगाड यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तबीयत बिगड़ गई। बुजुर्ग ने पुलिस के जवानों और नेपाली मजदूरों की मदद से पालकी से यात्री को जानकीचट्टी पहुंचाया। यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share