उत्तराखंड: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से ट्रैक्टर में लगी आग, ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी 15 क्विंटल गेहूं जलकर राख

0
aaga-sa-jalkara-rakha-haaa-taral-ma-ltha-gaha_d012aa80c5b021b711dd98510afc8fe2.webp.webp

 

हल्द्वानी । ट्रांसफार्मर की चिंगारी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी 15 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। बिंदुखत्ता इंदिरानगर द्वितीय निवासी त्रिलोक सिंह डांगी बंटाईदार हैं। बंटाई के दौरान एक खेत से 15 क्विंटल गेहूं की फसल को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर दूसरे खेत में पहुंचाया जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली दानू स्कूल के समीप पहुंची अचानक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं में आग लग गई। जिससे करीब 15 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर को रुकवा कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गेहूं जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share