हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत 5 लाख से अधिक वोटों से होंगे विजय: प्रदीप चौहान, पुहाना गांव में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान चौपाल का आयोजन

0
IMG-20240405-WA0039.jpg

 

भगवानपुर । क्षेत्र स्थित पुहाना गांव में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया व भाजपा पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत की हरिद्वार से बड़ी जीत होगी। भाजपा जिला उपाध्याय प्रदीप चौहान ने कहा कि हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की 5 लाख से अधिक वोटों से विजय होंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक बुलंदियों को झूका है। इस मौके पर पुहाना गांव के प्रधान यूनुस, इजराइल, मोहम्मद अब्दुल्ला, अल्ताफ, शमशेर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share