कण-कण में भगवान राम विराजमान हैं: मुकेश नौडियाल, कलालहटी गांव से अयोध्या के लिए 55 लोगों का जत्था रवाना

0
IMG-20240330-WA0028.jpg

कण-कण में भगवान राम विराजमान हैं: मुकेश नौडियाल, कलालहटी गांव से अयोध्या के लिए 55 लोगों का जत्था रवाना

भगवानपुर । भगवानपुर के कलालहटी गांव से अयोध्या के लिए महिला पुरुष का जत्था शनिवार को बस से रवाना हुआ। इससे पूर्व पंडित मुकेश नौडियाल के द्बारा विधिवत पूजा पाठ कर नारियल फोड़कर बस को रवाना किए। इसके साथ ही साथ स्वंय सभी धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस बस में महिला पुरुष सहित बच्चे भी शामिल है। इन 3 दिनों का भ्रमण में मथुरा,वृंदावन, अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करेंगे। आचार्य पंडित मुकेश नौडियाल ने कहा कि भगवान श्री राम सबके हैं। भगवान श्रीराम के आदर्श को अपनाकर जीवन को सफल बनाएं। कण-कण में भगवान राम विराजमान हैं। राम करुणा निधान हैं। भगवान राम का संदेश पूरी दुनिया के लिए है। हर किसी को उनके संदेश जीवन में उतारने चाहिएं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share