हरिद्वार में सात नामांकन निरस्त, चौदह प्रत्याशी मैदान में, शनिवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची हो जाएगी फाइनल

0
IMG-20240328-WA0018.jpg

 

हरिद्वार । एकम सनातन दल और भारतीय सेवक पार्टी के प्रत्याशियों समेत सात प्रत्याशियों के नामांकन जांच में निरस्त कर दिए गए हैं। अब चुनावी रण में 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। शनिवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची फाइनल हो जाएगी।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि एकम सनातन भारत दल की ओर से स्वामी दामोदराचार्य, मजदूर किसान यूनियन के गौतम सिंह, भारतीय सेवक पार्टी संदीप कुमार, भारतीय युवा एकता पार्टी सूरत सिंह रावत, निर्दलीय अकील अहमद, प्रमोद चंद डबराल, रोहित कश्यप के नामांकन पत्रों में खामियां पाई गई। इसीलिए उनके नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share