मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भाजपा के लोकसभा मीडिया सेंटर का शुभारंभ, कहा-चुनावों में मीडिया का अत्यधिक महत्व

0
FB_IMG_1710859884239.jpg

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)

National 24×7 digital live tv news channel

www.national24x7.com

News channel WhatsApp no. 9897404750

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा के लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बनाए गए मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया।
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को उन्होंने कहा कि चुनावों में मीडिया का अत्यधिक महत्व है। मीडिया ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की जन- जन तक पहुंचाने में मदद दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी प्रत्याशियों के नामांकन में मौजूद रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा राज्य की पांचों सीटों पर विजयी रहेंगे। इस दौरान गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट ने भी सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सांसद नरेश बंसल, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share