भगवानपुर में 20 मार्च को निकाली जाएगी भव्य निशान यात्रा, जगह-जगह किया जाएगा निशान यात्रा का स्वागत

0
IMG-20240305-WA0009.jpg

 

भगवानपुर । भगवानपुर नरेश बाबा श्याम का 2 दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के अवसर 20 मार्च को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
पंडित नीरज शर्मा एवं एडवोकेट तरुण बंसल ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर श्याम भक्त निशान पूजन कर श्री हनुमान व खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे। इस दिन निशान अर्पित करने का विशेष महत्व है। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए श्री हनुमान व खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी, वहां भक्त बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे।
20 मार्च को भव्य निशान यात्रा प्रातः 9 बजे, कीर्तन सायं 7 बजे एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम 7 बजे होगा। 21 मार्च को दोपहर 12 बजे और निशान वितरण दोपहर 1 बजे किए जाएंगे।
कार्यक्रम टेलीफोन एक्सचेंज के सामने आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन सम्राट लक्खा व प्रसिद्ध गायक करन कौशिक समा बांधेगे। एडवोकेट तरुण बंसल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में निशान यात्रा में शामिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share