मोदी सरकार ने विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के साथ सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करते हुए विकास को नई रफ्तार प्रदान की: देवी सिंह राणा, भाजपाइयों ने तेजूपुर में घर-घर जाकर मोदी और धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

0
IMG-20240211-WA0009.jpg

भगवानपुर । भाजपाइयों ने घर घर जाकर मोदी और धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं का जमकर गुणगान किया। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को भगवानपुर ग्रामीण मंडल के तेजूपुर गांव में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा पहुंचे । उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान देवी सिंह राणा ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब देश एवं प्रदेश में शासन करने वाली सभी सरकारों में धामी और मोदी की सरकार सर्वाधिक सफल साबित हो रही हैं। जिनके कार्यकाल में अपराध एवं भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग में अंकुश लगने के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं से सर्वसमाज के पात्र परिवारों को बड़े स्तर पर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के साथ ही सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करते हुए विकास को नई रफ्तार प्रदान की है। इस मौके पर ग्राम संयोजक जोगेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अंकित बूथ अध्यक्ष, ओमपाल अध्यापक, शेरपाल अध्यापक, रोहिताश आर्य, ईसाम सिंह, रुद्र महेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share