रविदास जयंती से पूर्व बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित करने की मांग, 2019 में मुख्यमंत्री ने मानकपुर चौक पर की थी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा

0
IMG-20240201-WA0134

 

झबरेड़ा । झबरेड़ा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पूर्व विधायक को सौंपा। इसके साथ ही अस्पताल के उच्चीकरण के लिए बजट पास होने पर मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक का आभार जताया। सिविल लाइंस में पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल के आवास पर पहुंचे युवाओं ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। ज्ञापन में कहा कि 2019 में मुख्यमंत्री ने झबरेड़ा में मानकपुर चौक पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक प्रतिमा नहीं लग पाई है। युवाओं ने 24 फरवरी को रविदास जयंती से पूर्व प्रतिमा को स्थापित किए जाने की मांग की है। इस मौके पर अजय कुमार, अमित,रोहित, विपिन कुमार, संदीप अंकित कुमार,राहुल, हिमांशु, आदित्य, आकाश, राजन, पंकज, राजेश, रितिक, लवली, सुभाष, रामकुमार, रफल सिंह, सुमित आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share