भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने हबीबपुर निवादा गांव में किया सड़क का उद्घाटन, कहा-तेजी से किया जा रहा है विधानसभा क्षेत्र का विकास
लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)
National 24×7 digital live tv news channel
www.national24x7.com
News channel WhatsApp . 9897404750


भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने हबीबपुर निवादा गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक ममता राकेश का जोरदार स्वागत किया।विधायक ममता राकेश ने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे तथा धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कहा कि विकास के मामले में भगवानपुर विधानसभा अव्वल है। क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों के खेतों तक पक्की सड़क बनवाई जा रही है। विधायक ममता राकेश ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना हमारा लक्ष्य है। इस दौरान अजीत प्रधान, अनीत कश्यप क्षेत्र पंचायत सदस्य , प्रदीप कुमार, सुमित, सेठराज, निरदोस, योगराज सैनी, सुमित सैनी, लोकी राम, राजेश, धर्म वीर, विक्की, प्रविन्दर, महेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

