हरिद्वार में घने कोहरे से थम गए गाड़ियों के पहिये, आसमान से टपकी बर्फ जैसी ठंडी फुहारें

हरिद्वार में घने कोहरे से थम गए गाड़ियों के पहिये, आसमान से टपकी बर्फ जैसी ठंडी फुहारें

हरिद्वार ।    हरिद्वार जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा ने रफ्तार पर पहरा लगा दिया। दिन चढ़ने के साथ वातावरण से तो कोहरा छंटने लगा, लेकिन आसमान पर परत जम गई। बर्फ जैसी ठंडी नन्हीं फुहारें गिरती रहीं। इससे ठंड काफी बढ़ गई। सुबह तमाम बच्चे ठिठुरते हुए अपने स्कूलों में पहुंचे। बाजारों में दुकानें भी देर से खुलीं। शहर में गुरुवार की रात नौ बजे से ही कोहरे ने दस्तक दे दी। इससे पहले शहर में कोहरे का इतना प्रभाव इस सीजन में नहीं रहा। रात गहराने के साथ ही कोहरा घना होता गया। स्थिति ऐसी बन गई कि सड़कों पर दस मीटर दूर का दृश्य भी साफ नजर नहीं आ रहा था। शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। बाद में दिन चढ़ने के साथ आसमान पर कोहरे की परत जम गई। नन्हीं-नन्हीं बर्फ जैसी फुहारें आसमान से गिरती रहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share