हरिद्वार पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में किया कार्यक्रम का उद्घाटन

0
IMG-20231223-WA0008.jpg

 

हरिद्वार । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां कुल सवा घंटे रहेंगे। विशेष विमान से वह 10 बजकर 10 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे। उद्घाटन सत्र में विद्वत पद संचलन और संबोधन के बाद वह 12 बजकर 15 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता लोकसभा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह करेंगे। इसमें अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल ले.ज. सेनि गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा योग गुरु स्वामी रामदेव, विवि कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु के अलावा कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार मंच पर आसीन रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share