सर्दियों में करें अखरोट का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे, जानिए

सर्दियों में करें अखरोट का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे, जानिए

सर्दियों की डाइट में अखरोट जरूर शामिल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने के कई फायदे हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामीन-ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। अखरोट की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है, तो चलिए जानते हैं, अखरोट खाने के क्या फायदे हैं।

1. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में रक्त को जमने से रोकता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

2. याददाश्त बढ़ाता है

अखरोट का सेवन दिमाग के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए काफी लाभदायक है। यह याददाश्त बढ़ाने में मददगार है। अगर आपको तनाव की समस्या हो, तो अखरोट नियमित रूप से खाएं, इससे आपको फायदा मिलेगा।

3. हड्डियों को मजबूत करें

अखरोट खाने से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत होती है। एक्सपर्ट के अनुसार, इसमें अल्फा- लिनोलेनिक एसिड होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक है।

4. गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं के लिए अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद है। इसे खाने से मां और बच्चे दोनोंल ही हेल्दी होते हैं। अखरोट में मौजूद बी-कॉम्प्लेक्स गर्भवती महिलाओं के लिए काफी आवश्यक है।

5. त्वचा के लिए लाभकारी

अखरोट में मौजूद विटामिन-बी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा की झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है।

6. बालों को मजबूती प्रदान करें

अखरोट में पोटैशियम, ओमेगा-3, ओमेगा-6 बालों के लिए सहायक होते हैं। ये बालों को टूटने से बचाते हैं। बालों की मजबूती के लिए आप अखरोट के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

7. कैंसर के खतरे को कम करें

अखरोट एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से आप कैंसर जैसी बीमारी से बच सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share