मिल ने किया 20 नवंबर से 4 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान, 20.76 करोड़ रूपये का भुगतान गन्ना समितियों को भेजा

0
IMG-20231209-WA0041.jpg

 

लक्सर । लक्सर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि इस बार मिल में गन्ने की खरीद 13 नवंबर से शुरू की गई थी। 13 नवंबर से 19 नवंबर 2023 का भुगतान मिल पहले कर चुका है। इसके बाद 20 नवंबर से 4 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का कुल 20.76 करोड़ रूपये का भुगतान गन्ना समितियों को भेज दिया गया है। बताया कि इस साल गन्ने के भाव की घोषणा न होने के कारण अभी पिछले पेराई सत्र के हिसाब से भुगतान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share