राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए हमलावर

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए हमलावर

जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी  की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर में सुखदेव सिंह से मिलने स्कूटी पर सवार दो आरोपी उनके आवास पर पहुंचे। सुखदेव और हमलावरों के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share