पुलिस चौकी के पास गन्ने के खेत में शव मिलने से सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

0
images-4.jpeg

 

हरिद्वार । पथरी के गांव धनपुरा में पुलिस चौकी के पास गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। नग्न अवस्था में मिले शव पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। जिस कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक फेरुपुर के बीच एक गन्ने के खेत में व्यक्ति का शव होने की सूचना सोमवार को पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की, लेकिन घटना स्थल पर पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। व्यक्ति की उम्र 50 वर्ष प्रतीत हो रही है और शरीर पर कई चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। व्यक्ति के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था, घटना स्थल फेरुपुर पुलिस चौकी से महज बीस कदम की दूरी पर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया शरीर पर हल्के चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share