मंगलौर में अनियंत्रित होकर बाइक फ्लाईओवर के पिलर से टकराई, कलियर के दो युवकों की मौत, बारात में होने गए थे मृतक युवक

0
Accident.jpeg

मंगलौर में अनियंत्रित होकर बाइक फ्लाईओवर के पिलर से टकराई, कलियर के दो युवकों की मौत, बारात में होने गए थे मृतक युवक

मंगलौर । मंगलौर में फ्लाईओवर के पिलर से अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। दोनों युवक कलियर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और बाइक से देवबंद एक बारात में शामिल होने गए थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकरी के मुताबिक कलियर थाना क्षेत्र के गाड़ोवाली निवासी अली शेर पुत्र बाबर हुसैन व मोहम्मद आलम पुत्र इस्लाम रविवार शाम गांव से एक बारात में शामिल होने बाईक से देवबंद गए थे। देर रात बरात में शामिल होने के बाद वह दोनों वापस कलियर क्षेत्र स्थित गांव आ रहे थे जैसे ही वह मंगलौर में अब्दुल कलाम चौक के समीप पहुंचे तो उनकी बाईक अनियंत्रित फ्लाईओवर के पिलर से टकरा गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों की शिनाख्त मिले कागजों के आधार पर की और फिर परिजनो को सूचना दी गई। इसके साथ ही शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद गांव में खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share