अमेरिकी व्हाइट हाउस धर्मगुरु ने किया सनातन धर्मभूषण स्वामी राजराजेश्वर को सम्मानित

0
IMG-20231202-WA0077

 

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ) 

National 24×7 digital live tv news channel

www.national24x7.com

News channel WhatsApp no. 9897404750

अमेरिकी व्हाइट हाउस धर्मगुरु ने किया सनातन धर्मभूषण स्वामी राजराजेश्वर को सम्मानित

हरिद्वार। इंटरनेशनल सिद्धाश्रम लंदन के फाउंडर सनातन धर्मभूषण स्वामी राजराजेश्वर गुरु महाराज को अमेरिकी व्हाइट हाउस के धर्मगुरु जॉन अंगर एवं मार्टिना अंगर ने समाज के प्रति मानव सेवा और धर्म के क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए मेडल कॉइन देकर सम्मानित किया।

भारत में धार्मिक यात्रा पर आए अमेरिकी व्हाइट हाउस धर्माचार्य जॉन अंगर एवं मार्टिना अंगर ने भारतमाता पुरम स्थित पुरुषार्थ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी राजराजेश्वर गुरु को सम्मानित कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुरुषार्थ आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि स्वामी राजराजेश्वर गुरु भारत सहित विदेशों में भी आश्रमों की स्थापना कर धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए भारतीय संस्कृति की पताका को फहरा रहे हैं। संत समाज के लिए यह गौरव की बात है। योग गुरु स्वामी रामदेव और जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी को भी यह सम्मान प्राप्त हो चुका है। संत समाज अपने तप और विद्वत्ता के माध्यम से सनातन संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में अपना योगदान प्रदान कर रहा है। हमें आशा है कि जल्द ही भारत विश्व गुरु के रूप में समस्त विश्व का मार्गदर्शन करेगा।

इंटरनेशनल सिद्धाश्रम के फाउंडर धर्म भूषण स्वामी राजराजेश्वर गुरु ने कहा कि भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर विदेशी लोग भी सनातन सभ्यता को अपना रहे हैं। संत समाज विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कुंभ मेले और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समस्त विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहा है।
संत महापुरुषों के ज्ञान और विद्वत्ता के कारण भारत का विश्व भर में एक महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लंदन में विशाल स्तर पर धार्मिक आयोजन किया जाएगा जिसमें भारत के संत भी शामिल होकर समाज का मार्गदर्शन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share