Uttarkashi Tunnel Rescue: मेडिकल टीम अंदर गई, परिजन भी सुरंग के पास पहुंचे, कभी भी बाहर आ सकते हैं मजदूर

0
utatarakasha-saraga-ma-rasakaya-para-hana-ka-btha-tama_1701165367.webp.webp

उत्तरकाशी । श्रमिकों के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं, सुरंग के पास लोग श्रमिकों के लिए मालाएं लेकर पहुंचे हैं।सूचना है कि कुछ मजदूरों को पाइप से बाहर निकाला गया है। मेडिकल टीम भी सुरंग के अंदर है। कुछ परिजनों को भी वहां बुलाया गया है। मेडिकल टीम मजदूरों का चेकअप कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह सुरंग से बाहर निकले हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुरंग के अंदर दाखिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share