पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई, जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्वासुमन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई, जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्वासुमन

रुड़की । महानगर किसान कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजंलि दी गई एवं उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कहा कि पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई एवं देश के प्रधानमंत्री बन कर देश में संसाधनों का निर्माण कर देश को प्रगतिशील बनाने का कार्य किया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया, उनका पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी ने की एवं संचालन किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक, वरिष्ठ नेता सुभाष सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, मो रिजवान भूरा भाई,ब्लॉक अध्यक्ष मो रिजवान,वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा, पूर्व सभासद राशिद कुरैशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर अताउरहमान,युवा नेता समीर खान,कांग्रेस प्रवक्ता उम्मेंद गाजी, वरिष्ठ नेता मोहम्मद कुर्बान,वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र दीवान,युवा नेता मो सरफराज,युवा नेता विशाल शर्मा,कमलेश कुमार ,समीर मलिक आदि वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजंलि अर्पित की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share