शहर और ग्रामीण अंचल में गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई, छप्पन भोग का प्रसाद और अन्नकूट महोत्सव का भी किया गया आयोजन

रुड़की। शहर और ग्रामीण अंचल में गोवर्धन पूजा धूमधाम से पूरी की गई। इस अवसर पर लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और उनकी कृपा पाने के लिए पकवान का भोग लगाया। इसके साथ ही गाय और उसके खूंटे की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इधर, गोवर्धन पूजा के मौके पर देहात क्षेत्र में लोगों ने गाय के गोबर से पर्वत बनाकर और वहां कृषि यंत्रों को रखकर पूजा की। पूजा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
शहर नगर और ग्रामीण अंचल में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। गाय के गोबर से तैयार किए गोवर्धन प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद और अन्नकूट महोत्सव का भी आयोजन किया गया। वैसे तो गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर उसकी पूजा की जाती है, लेकिन शहरी क्षेत्र में गाय के गोबर के अभाव में लोगों ने सांकेतिक तौर पर गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की। इस दौरान जहां छात्रों ने गोवर्धन पूजा में अपने पैन और पेंसिल रखकर पूूजा की, वहीं कारीगरों ने गोवर्धन पर्वत पर अपने यंत्रों को रखकर उनको पूजा। इसके साथ ही पूजा में पूरे गन्ने को रखकर भी पूजा गया। इसके लिए सुबह से गंग नहर के पुल के पास लोगों ने गन्ने की जमकर खरीदारी की। शहरी लोगों ने गांव से बैर भी मांगे। वहीं ग्रामीण पृष्ठभूमि के काफी परिवारों के द्वारा आज शहर से अपने गांव जाकर गोवर्धन पूजा की गई। बच्चों ने गोवर्धन बनाया और खुशी में मिष्ठान का वितरण किया। इस अवसर पर कृषि यंत्रों के अलावा शस्त्रों की भी पूजा की गई। नारसन, झबरेड़ा, मंगलौर ,लंढौरा पिरान कलियर,धनौरी बुग्गावाला भगवानपुर, इकबालपुर ,खानपुर, सुल्तानपुर, धनपुरा, बहादराबाद, रानीपुर, इमलीखेड़ा, खुब्बनपुर, चुडियाला, औरंगाबाद आदि क्षेत्रों में गोवर्धन पर्व की धूम रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share