विधायक ममता राकेश के प्रस्ताव पर करीब 2 करोड़ के कार्य को मिली स्वीकृति, सिंचाई विभाग के द्वारा मंडावर-डाडापटटी और गी सईदपुर में किए जाएंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य

0
FB_IMG_1697103610819.jpg

भगवानपुर । विधायक ममता राकेश के प्रस्ताव पर सचिव सिंचाई विभाग ने 2 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति दी है। भगवानपुर ब्लाक में मंडावर डाडा पटटी पर सोलानी नदी पर बने पुल के अपस्ट्रीम में बांये किनारे पर नरेश के खेत से कहर के खेत तक बाढ़ सुरक्षा कार्य।

जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत भगवानपुर ब्लाक में ग्राम पंचायत सिसौना के 107.33  मजरे ग्रा० ग्री० मौ० सईदपुर में सोलानी नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। बता दें कि बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए विधायक ममता राकेश के प्रयासों से इस कार्य को स्वीकृति दी गई है। विधायक ममता राकेश ने बताया कि यह कार्य होने से किसानों को फायदा होगा। पेचिंग होने से किसानों की फसल को नुकसान नहीं पहुंचेगा। नदी में कृषि भूमि का जो कटाव हो रहा है किसानों को उससे भी निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share