प्रीतम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड रायपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों ने गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की ली शपथ

0
IMG-20231001-WA0056.jpg

भगवानपुर । सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जन आंदोलन उत्पन्न करने के क्रम में इस वर्ष 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भगवानपुर क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी प्रीतम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड रायपुर इंडस्ट्रियल एरिया भगवानपुर के कर्मचारियों ने आज भगवानपुर रायपुर इंडस्ट्रियल एरिया में तथा महर्षि कश्यप घाट गंगा हरिद्वार पर श्रमदान कर साफ सफाई किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए शपथ ली। कुलदीप वर्मा ने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की सभी को सहयोग करना चाहिए। कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, इसलिए इसे केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए जीवन भर जारी रखें। इस मौके पर सोनू भारती, बालेश्व, रोहित, जोगिंदर, पिंटू, मोहित राणा व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share