खून से सारी शुगर को सोख लेंगी यह 3 सब्ज़ियां, खाने के बाद भी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

0
images-98.jpeg

खून से सारी शुगर को सोख लेंगी यह 3 सब्ज़ियां, खाने के बाद भी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी हैं जो किसी को भी किसी भी उमर में अपनी चपेट में ले सकती है। डायबिटीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है इसे सिर्फ़ ख़ान पान और डाइट से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज की बीमारी के लिए कई कारण ज़िम्मेदार हैं जिसमें ख़राब डाइट,बिगड़ता लाइफ़स्टाइल,स्ट्रेस और अनुवांशिक कारण शामिल है। इस बीमारी में पैंक्रियाज इन्सुलिन का उत्पादन करना बंद कर देता है और ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है।हेल्थलाइन के मुताबिक़ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट का ध्यान रखें और खाने में ऐसे फूड्स को शामिल करें जिसे खाने के बाद ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करे। डायबिटीज को कंट्रोल करने में कुछ सब्ज़ियों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। शुगर के मरीज़ अपने दिन भर के खाने में अगर इन सब्ज़ियों को शामिल कर लें तो आसानी से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।

पालक का करें सेवन ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा

पालक एक ऐसी सब्जी है जो पोषक तत्वों का खज़ाना है। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, एक कप कच्चे पालक में केवल 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। यह सब्जी डायबिटीज फ्रेंडली है जिसमें वसा बिल्कुल नहीं होती। विटामिन ए जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इस सब्जी का सेवन डायबिटीज के मरीज सब्जी और सूप के रुप में कर सकते हैं। पालक का सेवन अंडे के साथ नाश्ते में भी कर सकते हैं। ये दोनों फूड्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं और वजन भी कम रखते हैं।

ब्रोकली का सेवन करें शुगर कंट्रोल रहेगी

ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद उपयोगी है। डायबिटीज फ्रेंडली एक कप इस सब्जी में 5 ग्राम से कम कार्बोहाइड्रेट होता है, और यह विटामिन सी,फाइबर भरपूर होता है। ब्रोकोली का सेवन शुगर को कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है। ब्रोकली का सेवन उसका जूस बनाकर किया जाए तो सेहत को बेहद फायदा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता हैं जिसकी मदद से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ब्रोकली इंसुलिन का नेचुरल तरीके से निर्माण करती है और शुगर कंट्रोल रहता है।

गोभी का करें सेवन शुगर कंट्रोल रहेगा

गोभी एक ऐसी सब्जी है जिसका ना सिर्फ स्वाद सबको पसंद आता है बल्कि ये सेहत के लिए भी उपयोगी है। गोभी का सेवन अगर डायबिटीज के मरीज करें तो असानी से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। गोभी में कार्बोहाइड्रेट कम होता जो ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है। 1 कप कच्ची फूल गोभी में 5 ग्राम कार्ब्स होता हैं। साथ ही यह सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है जिसमें समान मात्रा में विटामिन सी और फोलेट मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share