भगवानपुर: सीमेंट चोरी के आरोप में पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, शुरू की जांच-पड़ताल

0
IMG-20230818-WA0058.jpg

भगवानपुर । सीमेंट चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पंजाब निवासी परमजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 19 सितंबर को रोपड़ की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री से ट्रक में सीमेंट भरकर विकास नगर के लिए रवाना किया था। बताया कि ट्रक चालक के विकास नगर नहीं जाकर भगवानपुर क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी मिली। खोजबीन के बाद सीमेंट चोरी किए जाने की बात सामने आई। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक सावेज निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल, थाना भगवानपुर तथा योगेश सैनी, निवासी हकीमपुर के खिलाफ सीमेंट चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share