ज्वालापुर रेलवे अंडरपास के पास मिला शव, सिर बुरी तरह से कुचला, नहीं हो पाई शिनाख्त

0
images-16.jpeg

हरिद्वार । हरिद्वार में नगर कोतवाली क्षेत्र और कनखल में दो हत्याओं के बाद आज मंगलवार को ज्वालापुर क्षेत्र में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का सिर कुचला हुआ है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह ज्वालापुर रेलवे अंडरपास से लगी एक लकड़ी की टाल के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ामिला। सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसएसआई संतोष सेमवाल मौके पर उन्होंने बताया कि व्यक्ति का सिर कुचला हुआ था और शव पूरी तरह खून से लथपथ था। शव किसी मजदूर का हो सकता है। आशंका है कि या तो रात को शराब पीने के दौरान विवाद होने के चलते किसी भारी चीज से सिर पर किया गया है, या फिर सोते समय किसी वाहन के चढ़ने से यह हादसा हुआ है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

Share