इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत से देश ने रचा इतिहास: रचित अग्रवाल

इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत से देश ने रचा इतिहास: रचित अग्रवाल

भगवानपुर । चंद्रयान 3 के सफल परीक्षण पर जश्न का माहौल है। वहीं भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इसरो के वैज्ञानिकों को मैं धन्यवाद देता हूँ। जिनके कठिन परिश्रम की वजह से आज देश ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अब चांद पर है। युवा नेता मोहित यादव ने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का इंतजार सिर्फ भारतवासियों को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस मौके पर अयांश अग्रवाल, मन्नू अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, देव अग्रवाल, सीधि अग्रवाल, रवि, भूरा,पवन,सानिध्य आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share