दिव्यांगों की सेवा ही ईश्वर सेवा है, भगवानपुर में 135 दिव्यांगों को बांटे निशुल्क उपकरण

दिव्यांगों की सेवा ही ईश्वर सेवा है, भगवानपुर में 135 दिव्यांगों को बांटे निशुल्क उपकरण

भगवानपुर । इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन ने कार्यक्रम आयोजित कर 135 दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण बांटे। आरएनआई इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ममता राकेश और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी उर्फ किरण चौधरी ने दीप जलाकर किया। विधायक ने कहा कि दिव्यांगजन भी मन से मजबूत होते हैं। शरीर का कोई अंग कमजोर हो सकता है लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। कहा कि दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। इस दौरान दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रानिक साइकिल, बैशाखी, छड़ी, व्हीलचेयर, कृत्रिम कलीपर उपकरण बांटे गए। कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, सतीश सैनी, मास्टर सत्यपाल सिंह, अमन त्यागी, ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल, भाजपा नेता रचित अग्रवाल, आशीष शर्मा, मोहित यादव, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share