तीज पर्व पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग ने किया कार्यक्रम आयोजन

0
IMG-20230421-WA0018

लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ) 

national24x7 digital live tv news channel

तीज पर्व पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग ने किया कार्यक्रम आयोजन


जीवन में उल्लास के रंग भरते हैं पर्व-शशि अग्रवाल
हरिद्वार, 19 अगस्त। तीज पर्व के उपलक्ष्य में श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग की और से हाईवे स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेहंदी रचे हाथ, तीज क्वीन, फनी गेम आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी। साथ ही कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने गीत संगीत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। महिला विंग की संस्थापक शशि अग्रवाल ने सभी को तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्वो को विशेष महत्व है। पर्व जीवन में आयी एकरसता को दूर कर जीवन में उल्लास के रंग भरते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित तीज पर्व पर व्रत उपासना करने से दांपत्य जीवन सुखद होता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। अर्चना अग्रवाल ने कहा कि सावन में मनाया जाने वाले तीज पर्व पर्यावरण के संरक्षण व संवर्द्धन का संकल्प लेने का अवसर भी है। सभी को तीज मनाने के साथ पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने व पौधों का संरक्षरण करने का प्रण भी लेना चाहिए। रितु तायल व पिंकी अग्रवाल ने तीज की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को दर्शाने वाले तीज पर्व को महिलाएं प्रतिवर्ष उत्साह व उमंग के साथ मनाती हैं। उन्होंने कहा कि महिला विंग समाज सेवा में भी लगातार योगदान कर रही है। इस अवसर पर शालिनी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंजना गुप्ता, आरती अग्रवाल, ललतेश गुप्ता, मीनू बंसल, सोनिया, विनती जैन, नमिता गुप्ता, रागिनी गुप्ता, पूनम खण्डेलवाल, तोषी अग्रवाल, सपना गर्ग, सोनिया, अुशु, नीति मेहता, गीता गोयल, अलक गोयल, रागिनी गुप्ता, पूजा अग्रवाल, दीपा, संगीता अग्रवाल, अलका सिंघल, शिक्षा सिंगला, शिप्रा, वर्षा गर्ग, अंजलि महेश्वरी, प्राची गुप्ता, अर्पणा गोयल, मीनू सिंघल आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share